विजय देवरकोंडा ने पब्लिकली रश्मिका मंदाना के हाथों पर किया Kiss, प्यार भरी नजरों से देखा तो शर्मा गईं एक्ट्रेस

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Nov, 2025 09:46 AM

vijay deverakonda publicly kissed rashmika mandanna hands

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लंबे समय से अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की नजदीकियों को लेकर फैंस कई बार सवाल उठाते रहे हैं, हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि...

मुंबई. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लंबे समय से अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की नजदीकियों को लेकर फैंस कई बार सवाल उठाते रहे हैं, हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि विजय ने आखिरकार रश्मिका के प्रति अपने प्यार को जताने का एक प्यारा तरीका ढूंढ ही लिया है। एक्ट्रेस के साथ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

हाल ही में हैदराबाद में आयोजित रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के सक्सेस इवेंट में विजय देवरकोंडा का ऐसा अंदाज देखने को मिला जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। इवेंट के दौरान विजय ने स्टेज पर रश्मिका को न सिर्फ सपोर्ट किया बल्कि उनके हाथों पर प्यार से किस भी किया। इस दौरान रश्मिका विजय की ओर देखकर शर्माती हुई नज़र आईं, जबकि वहां मौजूद फैंस इस रोमांटिक पल पर झूम उठे।

 

पब्लिक में पहली बार दिखा प्यार

यह पहली बार था जब विजय ने रश्मिका के प्रति खुले तौर पर प्यार दिखाया। दोनों के बीच की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आई और इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। विजय के चेहरे पर मुस्कान और रश्मिका के चेहरे की ब्लशिंग देखकर फैंस खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। हालांकि, विजय और रश्मिका ने अब तक इस रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

साथ किए सुपरहिट प्रोजेक्ट्स

विजय और रश्मिका की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को फैंस पहले ही बेहद पसंद कर चुके हैं। दोनों ने 2018 की ब्लॉकबस्टर ‘गीता गोविंदम’ और 2019 की ‘डियर कॉमरेड’ में साथ काम कर चुके हैं। इन फिल्मों के बाद से ही दोनों के बीच अफेयर की खबरें उड़ने लगीं।

रश्मिका की टूटी सगाई

बता दें कि 2018 में रश्मिका ने कन्नड़ एक्टर रक्षित शेट्टी के साथ अपनी सगाई तोड़ दी थी। उन्होंने कहा था कि दोनों के बीच समान विचार नहीं हैं। इसके बाद से ही विजय और रश्मिका की नजदीकियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!